मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में रोपे पौधे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। विदिशा की लंकेश्वर समाज कल्याण समिति के सर्वश्री उपेन्द्र तिवारी, शिवकांत मिश्रा, चन्द्रकांत तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा, राजेश धाकड़ शरद और नीलेश ने भी पौध-रोपण किया। समिति ग्रामीण क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कार्य कर रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों के संरक्षण में भी सक्रिय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू ने भी पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता श्री राहुल तिवारी ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया।

Related Posts

होली आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

होली एवं होलिका दहन की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा…

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ, किडनी रोगों से बचें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

नियमित जाँच और अंगदान को बढ़ावा देने का किया आह्वान भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर किडनी रोगों से बचा जा सकता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *