
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अन्वेषण कार्यक्रम के तहत एमेच्योर राकेट्री वर्कशॉप, स्टार्गेजिंग , अंतरिक्ष ज्ञान अभियान, विद्यार्थियों के लिए एआई क्लब और प्रशिक्षण,स्पेश ऑन व्हील्स, कम्प्यूटर शिक्षकों हेतु एआई वर्कशॉप,3 डी प्लानेटोरियम शो आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह और आम नागरिक उपस्थित थे।









