Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 29 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं ‘पद्मभूषण’ सम्मान से अलंकृत श्री माखनलाल चतुर्वेदी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने माखनलाल चतुर्वेदी के साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी ओजस्वी और प्रभावशाली लेखनी ने देशवासियों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय सहभागिता के लिए जनमानस को प्रेरित किया। उनकी रचनाओं में प्रकृति-प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देशभक्ति का अद्भुत एवं प्रेरणादायी संगम दृष्टिगोचर होता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बिलासपुर की सेंट्रल जेल में रचित उनकी अमर कृति ‘पुष्प की अभिलाषा’ आज भी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करती है।

श्री साय ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी जी का साहित्यिक अवदान और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा और साहित्य साधना की प्रेरणा देता रहेगा।

  • Related Posts

    धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा

      रायपुर,19 मार्च 2026/( IMNB NEWS AGENCY) कभी धान की पारंपरिक खेती के लिए पहचाने जाने वाला धमतरी जिला अब कृषि नवाचार की नई मिसाल बनता जा रहा है। यहां…

    Read more

    फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी मक्का की लहर से खुश किसान रामप्रकाश

      धमतरी, 19 जनवरी 2026। कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी जिले में आज कृषि का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। यहां के किसान अब परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट