Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी को रहेंगे धमतरी जिले के प्रवास पर

जिलेवासियों को देंगे 2 अरब 68 करोड़ 30 लाख रूपये से अधिक के 78 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री करेंगे 2 अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये की लागत के 63 कार्यों का शिलान्यास और 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण

धमतरी 07 जनवरी 2025/ सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 जनवरी को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को कुल दो अरब 68 करोड 30 लाख 99 हजार रूपये के 78 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दो अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये के 63 कार्यों का शिलान्यास और 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दो अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये के 63 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग के एक अरब 74 करोड़ 43 लाख 4 हजार रूपये के 11 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग धमतरी के 46 करोड़ 97 लाख 67 हजार रूपये के एक कार्य, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 13 करोड़ 18 लाख 50 हजार रूपये के 11 कार्य, जल संसाधन विभाग म.ज.प. बांध संभाग क्रमांक-02 के 8 करोड़ 35 लाख 70 हजार रूपये के दो कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के एक करोड़ 97 लाख 10 हजार रूपये के 12 कार्य, नगर पंचायत आमदी के एक करोड़ 39 लाख 79 हजार रूपये के 4 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा) के एक करोड़ 33 लाख 50 हजार रूपये के 6 कार्य, नगर पंचायत कुरूद के एक करोड़ 10 लाख 80 हजार रूपये के 7 कार्य, कृषि उपज मंडी नगरी के 68 लाख 4 हजार रूपये के 3 कार्य और वन विभाग के 18 लाख 19 हजार रूपये के 6 कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।
इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग के 16 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपये के 4 कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के 65 लाख 66 हजार रूपये के एक कार्य, कृषि उपज मंडी समिति नगरी के 64 लाख 65 हजार रूपये के 5 कार्य, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड संभाग रायपुर के 46 लाख 77 हजार रूपये के एक कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा) के 40 लाख 30 हजार रूपये के एक कार्य, नगर पंचायत आमदी के 24 लाख 11 हजार रूपये के दो कार्य और कृषि उपज मंडी समिति कुरूद के 18 लाख 47 हजार रूपये के एक कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।

  • Related Posts

    धमतरी के गंगरेल बांध में होने जा रही छत्तीसगढ़ की पहली भव्य ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ के लिए अब बस 1 दिन बाकी है

    ​🚩 कल है ऐतिहासिक दिन! 🚩 ​📍 स्थान: गंगरेल बांध (पं. रविशंकर जलाशय), धमतरी ⏰ समय: कल दोपहर 3:00 बजे से ​सभी लोग इसे अपने स्टेटस में लगायें और दोस्तों…

    Read more

    गंगरेल में इतिहास रचेगा ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ 3 महिला टीमों की दमदार भागीदारी से बढ़ा उत्साह, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम,प्रतियोगिता में 52 टीमें हिस्सा ले रही तैयारियां लगभग अंतिम दौर में

      धमतरी, 22 मार्च 2026/ आज का दिन धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। पहली बार गंगरेल बांध की शांत जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत