
जशपुरनगर 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कलिबा पहुंचे। हाई स्कूल खेल मैदान स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र यादव, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार शामिल थे।








