Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा हुई साकार, हाई मास्ट लाइट से रोशन हुआ बल्दाकछार

रायपुर, 07 अगस्त 2025 /

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन तिहार का तीसरा चरण सकारात्मक बदलावों का प्रतीक बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री की घोषणा पर वनांचल क्षेत्र में बसा विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार में क्रेड़ा द्वारा सोलर हाई मास्ट लाईट लगाने का काम पूरा किया गया है। अब बल्दाकछार के लोगों को रात में भी दिन के उजाले का अहसास हो रहा है। गांव में ऐसी प्रकाश व्यवस्था होने पर ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और शासन- प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आकस्मिक निरीक्षण में विकासखंड कसडोल के ग्राम बल्दाकछार पहुंचे थे।यहां ग्रामीणों से रूबरू होने के दौरान ग्रामीणों ने गांव में अंधेरे की समस्या को लेकर हाई मास्ट लाइट लगाए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रेडा विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों की सहमति पर गांव के गुड़ी चौक एवं कमारपारा में सोलर सयंत्रयुक्त हाई मास्ट लाइट स्थापित कर दी गई है। अब गुड़ी चौक और कमारपारा क्षेत्र रात्रि में भी पूरी तरह रोशन हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षा एवं आवागमन में सुविधा मिली है।

क्रेडा विभाग के इंजीनियर ने बताया कि हाई मास्ट लाइट की स्थापना हेतु स्थल चयन ग्राम सरपंच एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से किया गया। चयन के उपरांत गुड़ी चौक एवं कमारपारा में हाई मास्ट संयंत्र सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। राज्य सरकार की सुशासन तिहार जैसी पहल यह सिद्ध करती हैं कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक तंत्र की सजगता से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। ग्राम बल्दाकछार में अंधेरे से प्रकाश की ओर यह बदलाव, शासन की संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी फिल्म लन्दर फंदर प्यार मोहब्बत नाम कलाकारों का डेब्यू

    रायपुर  लन्दर फंदर प्यार मोहब्बत नाम से छत्तीसगढ़ी फ़िल्म बन रही है आज रायपुर के एक निजी होटल मे इस फ़िल्म का टाइटल लॉन्च किया गया l इस फ़िल्म मे…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था

        0 वनांचल के सांचरखुटरा में शिक्षकों की तैनाती और मध्यान्ह भोजन की सुविधा, अब बरसात भी नहीं रोक पाएगी बच्चों की पढ़ाई रायपुर, 26 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच