Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के निर्माण के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए की मिली मंजूरी, क्षेत्र वासियों ने सीएम साय का जताया आभार

जशपुरनगर 27 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास की नई रफ्तार देते हुए 9 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए कुल 30 करोड़ 59 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा, व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी।दो वर्षों के भीतर मिली इस करोड़ों की सौगात से जिले की सड़क व्यवस्था का व्यापक कायाकल्प हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया है।जिले के ढूंड़गजोर (सरसमार) से चिढ़रापारा पत्थलगांव तक दृ 2 किमी 1 करोड़ 96 लाख,ग्राम ढोंगादरहा से अम्बाकछार मार्ग – 3 किमी 4 करोड़ 84 लाख, ग्राम पंचायत मुड़ापारा (हड्डी गोदाम मेन रोड) से घिंचापानी होते हुए पंगसुवा मार्ग – 4.85 किमी 4 करोड़ 26 लाख, ग्राम कोतबा से सरईकोना होते हुए पिकपारा मार्ग – 4.60 किमी 4 करोड़ 59 लाख,कांसाबेल के बटाईकला प्रेमनगर से मारचाईढोढ़ी मार्ग दृ 2.90 किमी,2 करोड़ 79 लाख,कांसाबेल खूंटीटोली बस्ती से चेतबा हाई स्कूल मार्ग – 2 किमी 2 करोड़ 4 लाख,कांसाबेल कोरंगा से नवाटोली से भागलपुर मार्ग – 2 किमी 2 करोड़ 14 लाख,कुड़केल खजरी के पटेल पारा से बगई झरिया मार्ग – 3.80 किमी 3 करोड़ 28 लाख,कोकिया खार से आमकानी मेन रोड तक दृ 4 किमी 4 करोड़ 69 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।
करोड़ों की सौगात से विकास को मिलेगी रफ्तार
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा बेहतर होगी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में राहत मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है, जिससे गांव-गांव में खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।यह स्वीकृति जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने विकासखण्ड बतौली का किया दौरा विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं का लिया जायजा

    अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शुक्रवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के साथ बतौली विकासखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न सुविधाओं का…

    Read more

    सरगुजा जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, सिल्वर मेडल अपने नाम

    अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026/ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल प्रतियोगिता 2025-26 भोपाल में सरगुजा जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया। संघ के प्रतिभाशाली…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

    झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी

    झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक