Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को 41.81 करोड़ रुपए की सौगात

*12 सड़कों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति*

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 41 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले की 12 प्रमुख ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए यह स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुलभ और सशक्त होगी।

प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त सड़कों में मसरी घाट से झरन मार्ग के लिए 1 करोड़ 33 लाख 44 हजार रुपए, साहीलता से पुराइनबंध पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 89 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार अटल चौक घुमरा से ओडिशा सीमांत किलकिला मार्ग के लिए 2 करोड़ 1 लाख 97 हजार रुपए, कुंजारा-बोराटोंगरी से डोंगाअम्बा पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 74 लाख 97 हजार रुपए तथा एनएच-43 से बोडाटोंगरी पहुंच मार्ग के लिए 1 करोड़ 18 लाख 48 हजार रुपए की स्वीकृति शामिल हैं।

इसके साथ ही जामपानी से बरपानी मार्ग के लिए 3 करोड़ 21 लाख 93 हजार रुपए, मकरीबंधा से भलमंडा (झारखंड सीमा) मार्ग के लिए 3 करोड़ 46 लाख 78 हजार रुपए, कड़ेलकछार से जुनाडीह मोहल्ला मार्ग के लिए 1 करोड़ 69 लाख 17 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। पोटकोसेमर-सजापानी-केंदपानी से कार्रदंड-दुलदुला पहुंच मार्ग के लिए 5 करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपए, लोरोदफा से गढ़ारामबंद होते हुए जामपानी मार्ग के लिए 5 करोड़ 48 लाख 48 हजार रुपए, छेरडांड से टुकुटोली मार्ग के लिए 5 करोड़ 48 लाख 2 हजार रुपए और ठूठीअंबा से कादोपानी (झारखंड सीमा) तक के मार्ग के लिए 5 करोड़ 95 लाख 62 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार, कृषि तथा शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला चहुंमुखी विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि से संबंधित योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। ग्रामीण जनता ने इस प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है और कहा कि इस निर्णय से गांवों की तस्वीर बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प