Ro no D15139/23

आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

रायपुर, 29 जुलाई 2025/पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग) चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यार्थियों की चयन सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा जारी कर दी गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से प्रत्येक पद के विरुद्ध अधिकतम 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु चयनित किया गया है। इन पात्र अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर प्रकाशित की गई है।

चयन प्रक्रिया के आगामी चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam ) द्वारा किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पात्र अभ्यर्थियों को CG Vyapam की वेबसाइट पर निर्धारित समयावधि में पुनः रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन संबंधी विस्तृत सूचना व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल) के 570 रिक्त पदों की सीधी भर्ती हेतु दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 01 जनवरी से 06 मार्च 2024 तक आमंत्रित किये गये थे।

ज्ञातव्य है कि भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण अंतर्गत जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दस्तावेज़ जांच, शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन प्रथम वाहिनी, छ.स.बल, भिलाई (जिला दुर्ग) में दिनांक 16 नवंबर 2024 से 11 जनवरी 2025 के मध्य संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण

    केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव दुर्ग और श्री विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे ध्वज*   *विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास