
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 4 सड़कों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इनमें 2.89 करोड़ रुपए लागत के चटकपुर से रेंगारबहार पहुंच मार्ग, 3.01 करोड़ रुपए लागत के कुनकुरी-औंरीजोर-मतलूटोली-पटेल पारा पहुंच मार्ग, 3.29 करोड़ रुपए लागत के रानीबंधदृचिड़ाटांगर-उपरकछार पहुंच मार्ग तथा 3.18 करोड़ रुपए लागत के धुरीअम्बा-कटुखोसा पहुंच मार्ग शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जहां नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, वहीं ग्रामीण अंचलों में सड़कों और बुनियादी ढांचे को मजबूत कर लोगों को बेहतर आवागमन और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस मौके पर विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।









