Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 19.51 करोड़ रुपए लागत के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन जशपुरनगर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

 जशपुरनगर 19 मार्च 2025/(IMNB NEWS AGENCY)मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज पुलिस लाइन हेलीपैड के समीप कुल 19 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए की लागत से 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने जशपुर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 भागलपुर में 35.46 लाख रुपए की लागत के मुक्तिधाम निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 16 में 6.76 करोड़ रुपए की लागत के ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ये दोनों परियोजनाएं शहरवासियों को बेहतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होंगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 4 सड़कों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इनमें 2.89 करोड़ रुपए लागत के चटकपुर से रेंगारबहार पहुंच मार्ग, 3.01 करोड़ रुपए लागत के कुनकुरी-औंरीजोर-मतलूटोली-पटेल पारा पहुंच मार्ग, 3.29 करोड़ रुपए लागत के रानीबंधदृचिड़ाटांगर-उपरकछार पहुंच मार्ग तथा 3.18 करोड़ रुपए लागत  के  धुरीअम्बा-कटुखोसा पहुंच मार्ग शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जहां नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, वहीं ग्रामीण अंचलों में सड़कों और बुनियादी ढांचे को मजबूत कर लोगों को बेहतर आवागमन और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस मौके पर विधायक  गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के  अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष   यश प्रताप सिंह जूदेव,  कृष्ण कुमार राय, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष  राजू गुप्ता, सरगुजा संभाग के कमिश्नर  नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर  दीपक कुमार झा, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह  सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta