Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिले में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन

*- बच्चों में वैक्सीन के प्रति उत्साह, केन्द्र एवं राज्य शासन को दिया धन्यवाद*

*- कलेक्टर ने टीकाकृत बच्चों को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित*

*- महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है एचपीवी वैक्सीन- कलेक्टर*

*- राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया गया शुभारंभ*

राजनांदगांव 16 मार्च 2026। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पात्र किशोरियों ने उत्साहपूर्वक एचपीवी वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के बाद बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए केन्द्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे आने वाली पीढिय़ों को गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी। एचपीवी टीकाकरण महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे सभी किशोरियां पात्र होंगी, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है, किंतु अभी 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है। शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में एचपीवी टीकाकरण नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। अभिभावक अपनी पात्र किशोरियों का पंजीकरण युवीन पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बच्चों से कहा कि वे अपने स्कूल एवं आसपास के साथियों को भी एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है और सभी को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बच्चों से अपने मित्रों और परिवार के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी देने की अपील की, जिससे समाज में जागरूकता तेजी से बढ़ सके। कलेक्टर ने टीकाकृत बच्चों से बातचीत कर उनसे एचपीवी वैक्सीन के संबंध में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि उन्हें इस टीके के बारे में उनके माता-पिता, स्कूल तथा समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली। बच्चों ने यह भी बताया कि एचपीवी वैक्सीन से भविष्य में गंभीर बीमारियों की संभावना काफी कम हो जाती है। कलेक्टर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह वैक्सीन स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, सिविल सर्जन, जिला टीकाकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
क्रमांक 73 —————–

  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं