Ro no D15139/23

चिरायु योजना ने लौटाई बच्चों की सांसें, परिवारों को मिली नई उम्मीद

*- जहां टूट रही थीं उम्मीदें, वहां चिरायु योजना ने जिले के 11 बच्चों के दिलों को दी नई धड़कन*

रायपुर, 2 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मोहला मानपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक नन्हे बच्चे की सांसें दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही थीं। खेलने-कूदने की उम्र में थक जाना, बार-बार सीने में दर्द की शिकायत और माता-पिता की आंखों में बढ़ती चिंता यह उस परिवार की रोजमर्रा की सच्चाई बन चुकी थी। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सकें। धीरे-धीरे उम्मीदें टूटने लगी थीं।
इसी दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ी में की जा रही नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान बच्चे की पहचान की गई। जांच में पता चला कि बच्चा गंभीर हृदय रोग से पीड़ित है। यह जानकारी परिवार के लिए भयावह जरूर थी, लेकिन साथ ही एक नई उम्मीद भी लेकर आई चिरायु योजना।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागड़े के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता से कार्रवाई की। बिना किसी विलंब के बच्चे को शासकीय वाहन से रायपुर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उसका सफल ऑपरेशन किया गया। आज वही बच्चा मुस्कुराते हुए स्कूल जाता है, खेलता है और सपने देखता है—एक सामान्य और स्वस्थ बचपन जी रहा है।
ऐसी कहानी सिर्फ एक बच्चे की नहीं, बल्कि जिले के 11 बच्चों की है, जिनके दिलों को चिरायु योजना ने नई धड़कन दी है। यही नहीं, योजना के माध्यम से जिले में अब तक त्वचा रोग से पीड़ित 74, दृष्टि दोष से ग्रसित 97, दंत रोग से 27, कान संक्रमण से 35, एनीमिया से 22, कुपोषण से 64 तथा अन्य बीमारियों से ग्रसित 43 बच्चों का निःशुल्क एवं सफल उपचार किया जा चुका है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में लगातार की जा रही स्वास्थ्य जांच ने सैकड़ों परिवारों की चिंता को राहत में बदल दिया है। जिन माता-पिता की आंखों में कभी डर और असहायता थी, आज वहीं आंखें कृतज्ञता और सुकून से भरी हैं। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर चिरायु योजना का सहारा नहीं मिला होता, तो उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो सकता था।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

    – कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का लिया जायजा*   *- जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व*   राजनांदगांव 13 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात*   *मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा –…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां