राजनांदगांव 07 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ऑनलाईन माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा पंजीयन आमंत्रित किया गया था। कक्षा दसवीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लक्ष्य की सीमा में आवेदन प्राप्त होने पर राज्य स्तर पर परीक्षण उपरांत अंतरिम सूची जिलों को जारी कर दी गई है। जारी सूची के संबंध में 15 जनवरी 2025 को शाम 5.30 बजे तक दावा आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। सूची का अवलोकन छात्रवृत्ति पोर्टल पर किया जा सकता है। दावा आपत्ति का निराकरण कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव द्वारा किया जाएगा। कक्षा 12वीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु लक्ष्य की सीमा में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण आवेदन हेतु पोर्टल पुन: 10 जनवरी 2025 तक पात्र विद्यार्थियों को ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
डोंगरगढ़ में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर दुकानदारों पर लगया गया अर्थदण्ड
*- दुकानदारों एवं नागरिकों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील* राजनांदगांव 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्वच्छता एवं…
Read more






