
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना के प्राचार्य ने अभ्यर्थियों को किया गया है कि पात्र-अपात्र की सूची में जिस अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे अपना लिखित अभ्यावेदन 08 सितम्बर 2025 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व में जारी विज्ञप्ति में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में पी.जी.टी. विज्ञान का 01 पद दर्शित है, किन्तु शुद्धि पत्र में पी.जी.टी. विज्ञान का पद नहीं होने के कारण, पी.जी.टी. व टी.जी.टी. विज्ञान हेतु प्राप्त आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया है।







