Ro no D15139/23

सीएमएचओ ने सीएचसी कांसाबेल का निरीक्षण कर अस्पताल को सुचारू रूप से संचालन हेतु दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

आपातकालीन चिकित्सा सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराने, एंटी स्नैक वेनम, मौसमी बीमारियों से संबंधित  दवाइयों के पर्याप्त  उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 07 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर विगत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जी.एस. जात्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल का निरीक्षण किया और खण्ड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारियों एवं अस्पताल के कर्मचारियों की बैठक लेकर अस्पताल व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
सीएमएचओ ने आपातकालिन चिकित्सा सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराने, अस्पताल को डॉक्टर विहिन नहीं करने, पोस्टमार्टम ड्यूटी व्यवस्था को आम जनता के लिए सरल और सुगम करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड की सुविधा बढ़ाने एवं कार्ड ब्लॉक करने हेतु भी निर्देशित किया। सीएमएचओ डॉक्टर  जात्रा ने  संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने,  हाई रिस्क गर्भवतीयों को छोड़कर अन्य सभी गर्भवतियों का प्रसव अपने ही संस्था में कराने को कहा।  बैठक में ऑपरेशन थियेटर का कल्चर टेस्ट हेतु भेजा गया है. रिपोर्ट आने के पश्चात व्यवस्थित रूप से संचालित करने, सिजेरियन ऑपरेशन करने तथा सर्जन एवं एनेस्थेटिस्ट की व्यवस्था जिला चिकित्सालय से कराने आदि के लिए चर्चा एवं प्लान किया गया।
उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एंटी स्नेक वेनम सीरम पर्याप्त मात्रा में रखने हेतु निर्देशित किया, साथ ही मौसमी बीमारियों से संबंधित जितनी भी दवाइयां है सभी जगह पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। मितानिन दवा पेटी में भी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया। एनटीईपी कार्यक्रम में ओपीडी मरीजों में से 5-10 प्रतिशत केश का एवं फील्ड से लक्ष्य अनुरूप प्राप्त स्प्यूटम सैंपलों को नाट  टेस्ट शत-प्रतिशत करने हेतु निर्देश दिया गया।  ब्लड स्टोरेज चालू करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने, रैन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए अस्पताल भवन में वाटर हार्वेस्टिंग बनाने एवं बीपीएचयू यूनिट भवन निर्माण हेतु निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी से संपर्क कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने हेतु निर्देश दिये गये।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?