Ro no D15139/23

शिशु संरक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की सीएमएचओ ने की समीक्षा

धमतरी 09 जनवरी 2025/ जिले में आगामी 21 जनवरी से 21 फरवरी तक द्वितीय चरण का शिशु संरक्षण माह आयोजित किया जाएगा। इसके मद्देनजर आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कौशिक ने विडियो कान्फेस के माध्यम से जिले के चारों ब्लॉक से शिशु संरक्षण कार्यकम के पूर्व तैयारीयों की समीक्षा की। शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार और 10 सत्रों में आयोजित किया जाता है। इस दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ’’ए’’ सिरप पिलायी जाती है तथा 6 माह से 5 साल तक के बच्चों को आयरन सिरप पिलायी जाती है। साथ ही नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीकाकृत किया जाता है। सीएमएचओ ने बताया कि इस बार इस कार्यकम में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर कुपोषित बच्चों की पहचान कर एनआरसी में भर्ती करने व पोषण स्तर में सुधार के लिए भी कार्ययोजना तैयार किया गया है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.पी. दीवान ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और संबंधित विभागों के समन्वय से शिशु संरक्षण माह का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना है। शिशु संरक्षण रो संबधित सेवायें नजदिकी स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा पंचायत भवन में आयोजित किये जायेगे। उन्होंने पालकों से अपील की है कि बच्चों को नजदीक के केन्द्रों में ले जाकर समय पर टीकाकरण कराये। इसके साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ब्लॉक स्तरीय टीकाकरण कार्य की बैठक परियोजना अधिकारी, शिक्षा विभाग एवं एस. डी. एम. के साथ समन्वय बनाकर आयोजित किया जाए। शिशु संरक्षण माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष के 75 हजार 882 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जायेगी तथा 6 माह से 5 वर्ष के 80 हजार 345 बच्चों को आयरन सिरप दिया जायेगा।
बैठक में सभी खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को एच.एम.पी.वी. वायरस से अलर्ट रहकर रिपोर्टिंग एवं सूचना को मजबुत रखने निर्देशित किया गया। बताया गया कि भारत के पड़ोसी देश चीन में एचएमपीवी के बढ़ते संक्रमण तथा भारत के कुछ राज्यों में इस संक्रमण के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए भास्त सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सर्विलेस जाँच एवं उपचार हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गए है। वर्तमान में भारत में 8 जनवरी तक ह्यूमन मेटान्यूमोवा वायरस के कर्नाटक राज्य में 02, गुजरात में 01, तमिलनाडु 02 एवं महाराष्ट्र में 03 कुल 08 धनात्मक प्रकरण पाए गए है। यद्यपि छत्तीसगढ़ में एचएमपीवी रोग के कोई प्रकरण प्राप्त नहीं हुए हैं। परन्तु जनस्वास्थ्य में होने वाले संक्रमण की आशंका के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमएचओ ने दिए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे

    धमतरी जिले के 23,107 भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा लाभ धमतरी ,24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 25 मार्च को बलौदाबाजार से दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन…

    Read more

    गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, होटल संचालक पर मामला दर्ज

      जिले में अब तक 73 सिलेंडर जप्त धमतरी, 24 मार्च 2026/ कलेक्टर महोदय के कड़े निर्देशों के बाद जिले में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे