Ro no D15139/23

कलेक्टर  अजीत वसंत ने लखनपुर विकासखण्ड का किया दौरा स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, टीबी मरीजों से मुलाकात कर पोषण किट का किया वितरण

 
विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, निर्माण कार्यों सहित अन्य संस्थानों में व्यवस्थाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश

अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गुरुवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के साथ लखनपुर विकासखण्ड का दौरा किया। उन्होंने यहां विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों,  सहित निर्माण कार्यों एवं अन्य संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने लखनपुर के दूरस्थ क्षेत्र कुन्नी में निर्माणाधीन नवीन आंगनबाड़ी केंद्र एवं महतारी सदन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जानकारी ली तथा समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुंवरपुर स्थित सरगुजा छेरी बैंक का अवलोकन किया। यहां लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव एवं उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने कुंवरपुर क्षेत्र में एलएससी केंद्र का निरीक्षण करते हुए संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत एफएमडी वैक्सीनेशन कार्य में संलग्न पशु सखियों एवं एनआरएलएम कैडरों से चर्चा की। उनके द्वारा संचालित जागरूकता गतिविधियों की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, टीबी मरीजों को पोषण किट का किया वितरण-
कलेक्टर  वसंत दौरे के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहपटरा एवं कुन्नी पहुंचे। पीएचसी लहपटरा में बताया गया कि प्रतिमाह लगभग 15 प्रसव हो जाते हैं, इस माह 5 प्रसव हुए हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने प्रशिक्षित स्टाफ नर्स से ही प्रसव करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां फार्मासिस्ट के रिक्त पद को भरने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान 100 दिवस टीबी मुक्त अभियान की जानकारी ली गई एवं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को पूरे ग्राम पंचायत में अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां टीबी मरीजों से मुलाकात पोषण किट का वितरण किया।

पीएचसी कुन्नी में कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव में महिलाओं को प्रदान किए जाने वाली 1400 रुपए की सहायता राशि समय पर दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कोई भी प्रकरण लंबित ना रहे। उन्होंने कहा कि बैंक खाते के कारण लंबित प्रकरणों के लिए सम्बंधित का खाता खुलवाया जाए। उन्होंने संस्थागत प्रसव की जानकारी ली तथा प्रतिमाह औसत 10 प्रसव प्रशिक्षित स्टाफ नर्स से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मरीजों को मच्छरदानी लगाने कहा। उन्होंने एचआरपी मरीजों की निगरानी रखने तथा नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए। इस दौरान कार्य के प्रति लापरवाही पर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी श्री शिवरात्र तिर्की को निलंबित करने प्रस्ताव भेजने के  निर्देश दिए।

विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्था-

इस दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने हायर सेकेंडरी स्कूल कुन्नी में शिक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं सहित शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र कुन्नी खास में बच्चों की उपस्थिति, पूरक पोषण आहार वितरण तथा कुपोषण मुक्त अभियान अंतर्गत दिए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया एवं पोषण ट्रैकर में ऑनलाइन एंट्री की स्थिति की समीक्षा की।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta