Ro no D15139/23

निर्माण कार्यों में देरी पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करने दिए निर्देश

प्रत्येक कार्यस्थल पर कार्य सूचना पटल अवश्य करें स्थापित
कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की

जशपुरनगर 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में सभी जनपद पंचायतों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए धीमी गति से संचालित कुछ विकास कार्यों पर अ संतुष्टि जाहिर करते हुए स्वीकृति उपरांत समय सीमा में अ प्रारम्भ कार्यों पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ऐसे कार्य जिनमें राशि जारी होने के उपरांत कार्य में प्रगति नहीं है। ऐसे कार्यों से ठेकेदार को हटाकर ब्लैकलिस्ट करते हुए जारी राशि की वसूली संबंधित कार्य एजेंसी से करने के निर्देश दिए। ऐसे कार्यों को अन्य व्यक्ति को प्रदान कर जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के प्रत्येक कार्य पर चर्चा कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।
इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों के स्थलों पर सूचना पटल स्थापित कर उसमें कार्य के संबंध में कार्य का नाम, कार्य एजेंसी, लागत, प्रारम्भ दिनांक, कार्य की अवधि आदि जानकारी अवश्य रूप से लोगों की जानकारी हेतु अंकित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वीकृत कार्यों की विस्तृत जानकारी एवं प्रगति निरंतर फील्ड में जाकर जिओ टैगिंग फ़ोटो के साथ अपलोड करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने क्षमता विकास के लिए निरंतर समीक्षा करने एवं कोई भी कार्य 3 वर्ष पूर्व के शेष ना रहें इसके लिए सरपंच एवं सचिवों के साथ समीक्षा करते हुए तीव्र गति से कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, एसडीओ आरईएस, कनिष्ठ अभियंता सहित पंचायतों में संचालित विभिन्न योजना के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?