Ro no D15139/23

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती छतौरी पहुंचे

परिजनों से मुलाकात करके पानी, बिजली , बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
16 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला पक्का आवास
जगतपाल बिलासपुर में प्रधानमंत्री से भी कर चुका है मुलाकात

जशपुरनगर 2 अप्रैल 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत करदना ग्राम छतौरी में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत बनाए गए प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया और  पहाड़ी कोरवा परिवारों से  शासन की योजना की भी जानकारी ली आपको बता दें कि विगत दिवस 30 मार्च 25 को बिलासपुर में आयोजित महागृह प्रवेश उत्सव में जशपुर जिले के जनपद पंचायत .मनोरा के ग्राम पंचायत करदना और ग्राम छतौरी के विशेष पिछड़ी जनजाति हितग्राही जगतपाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला था।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से पानी बिजली, बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों को स्कूल भेजने के भी निर्देश दिए हैं।
ग्राम छतौरी में जन-मन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए कुल 16 आवास स्वीकृति किया गया है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में परिवारों को आवास के साथ उचित मूल्य दुकान से,राशन , पेंशन सुविधा  आयुष्मान कार्ड सहित शासन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आजीविका के सीमित संसाधन होते हैं लोग अपने परिवार की बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं ऐसे में यदि इन्हें आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकारी सहायता मिल जाए तो जीवन के बड़े परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने ऐसे ही परिवारों के घर के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत करदना ग्राम छतौरी में इस योजना के तहत मिले आर्थिक सहयोग से कई परिवारों के जीवन में रोशनी आई है प्रधानमंत्री आदिवासी न्याय महा अभियान योजना के तहत जिले के सुदूर क्षेत्र में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोग झोपड़ी बनाकर निवास करते थे जिन्हें बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष बारिश  टपकता था।सांप बिच्छू की समस्या बनी रहती थी।हर साल छत की मरम्मत करने में खर्च होती थी।लाइट की भी व्यवस्था नहीं थी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा का जीवन यापन अंधकार में व्यतीत हो रहा था भारत सरकार द्वारा संचालित योजना श्री जगतपाल राम के लिए वरदान साबित हुआ जिसके तहत पहाड़ी के नीचे बस्ती छतौरी में पीएम जनमन आवास योजना के तहत 16 परिवारों को पक्का आवास के साथ शौचालय बनाकर तैयार दिया गया है। और परिवार
खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से बंसीबहार में लौटी रोशनी

    ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार जशपुरनगर 10 मार्च 2026 /  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विकासखंड कांसाबेल के बंसीबहार टोली में खराब ट्रांसफार्मर के कारण बाधित विद्युत…

    Read more

    कोल्हेनझरिया स्वास्थ्य केंद्र में वाहन स्टैंड बनने से मरीजों को हो रही सहूलियत

    जशपुरनगर 10 मार्च 2026/ कोल्हेनझरिया के स्वास्थ्य केंद्र का वाहन स्टैंड निर्माण अधूरा के संबंध में प्राप्त शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे