Ro no D15139/23

राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2025/  महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का 20 नवम्बर 2025 को अम्बिकापुर आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन हेतु पीजी कॉलेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का आज कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान डोम व्यवस्था, पंडाल निर्माण, बैठक व्यवस्था, आगमन एवं निकासी मार्ग, ग्रीन  रूम , वीआईपी एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए पार्किंग व्यवस्था,  स्टॉल व्यवस्था,मैदान की साफ-सफाई तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं एसपी ने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और बैठक स्थल पर भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने और समन्वय बनाकर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…