Ro no D15139/23

कलेक्टर भोसकर ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

बारदाने की उपलब्धता, टोकन वितरण प्रक्रिया, धान के उठाव के सम्बन्ध में ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर किसानों से लिया फीडबैक
रकबा संशोधन की एवज में पटवारी द्वारा राशि लिए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल निलंबित किए जाने एसडीएम को दिए निर्देश


अम्बिकापुर 20 जनवरी 2025/
 कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने सोमवार को जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री भोसकर सर्वप्रथम अम्बिकापुर के धान खरीदी केंद्र मेण्ड्राकला पहुंचे। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का अवलोकन किया,धान बेचने आए किसानों से मिलकर उन्होंने मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।  वहीं नमी की जांच, बारदाने की उपलब्धता, टोकन वितरण प्रक्रिया के बारे में भी उन्होंने जानकारी लेते हुए किसानों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाने निर्देशित किया।
इसके बाद उन्होंने लखनपुर के धान खरीदी केंद्र लखनपुर, उदयपुर के धान खरीदी उपकेन्द्र जजगा एवं खरीदी केंद्र सलका का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां भी किसानों से बात की और धान बेचने और राशि के भुगतान पर फीडबैक लिया। उन्होंने उपार्जन केंद्र लखनपुर में किसान सियम्बर ने बताया कि वो आज  46 क्विंटल धान लेकर आए हैं और यहां किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। इस दौरान उन्होंने हमालों से भी बात की तथा पारिश्रमिक भुगतान के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को माइक्रो एटीएम की सुविधा के सम्बन्ध में बताते हुए इसका लाभ लेने प्रेरित किया। कलेक्टर श्री भोसकर ने समिति प्रबन्धकों को कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका ध्यान रहे।

रकबा संशोधन की एवज में पटवारी द्वारा राशि लिए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल निलंबित किए जाने एसडीएम को दिए निर्देश-

जजगा धान खरीदी उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने किसानों से धान खरीदी की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। ग्राम कवलगिरी के किसान बंधन से बातचीत के दौरान बताया गया कि वे पहली बार धान बेच रहें हैं। कलेक्टर ने जब पूछा कि इतनी देरी से कैसे धान बेच रहे हैं, तो बंधन के द्वारा धान पंजीयन के दौरान रकबा प्रविष्टि में त्रुटि होना बताया गया। कलेक्टर से जब पूछा कि रकबा संशोधन के सम्बन्ध में किसी प्रकार के पैसे तो नहीं देने पड़े, किसान ने बताया कि इस हेतु पटवारी द्वारा रकबा संशोधन की एवज में एक हजार रुपए लिए गए हैं। कलेक्टर श्री भोसकर ने एसडीएम उदयपुर श्री बनसिंह नेताम को पटवारी हल्का नम्बर-8 चैनपुर  नारायण सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए, तत्काल निलंबित करने निर्देशित किया। वहीं किसान को उसकी राशि वापस दिए जाने निर्देश दिए।

  • Related Posts

    घाटबर्रा स्कूल में शिविर लगाकर विद्यार्थियों को निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र वितरित घाटबर्रा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया

      अम्बिकापुर 14 मार्च 2026/  विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सरल और सुलभ बनाने के लिए सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर …

    Read more

    बिहान से जुड़कर भगवती की बदली किस्मत, ईंट निर्माण और किराना व्यवसाय से बनीं ‘लखपति दीदी’ आजिविका की विभिन्न गतिविधियां ने भगवती को बनाया सफल उद्यमी

      अम्बिकापुर 14 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना से ग्रामीण अंचलों की महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है। सरगुजा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया