Ro no D15139/23

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र बरपाली का किया औचक निरीक्षण

खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बिचौलियों पर रोक लगाने के दिए निर्देश
किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी

 
कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कोरबा विकासखंड के ग्राम बरपाली स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पहुंचे किसानों के धान की नमी और गुणवत्ता को स्वयं परखकर खरीदी की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री दुदावत ने ग्राम डोंगरीभागठा के किसान  उमेंद सिंह, नारायण सिंह से संवाद भी किया। किसान ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन कटाया था और आज बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं। कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्थिति में बिचौलियों को बढ़ावा न दिया जाए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपार्जन केंद्र में आने वाले धान की अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए तथा नमी की जांच के बाद ही खरीदी की जाए। पुराने, अवमानक एवं अनुपयोगी धान की खरीदी पर पूर्णतः रोक रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी सजग रहें।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त  आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, एसडीएम कोरबा  सरोज महिलांगे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ