Ro no D15139/23

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़, तिलईरवार, महाराजपुर, कोहका का किया औचक निरीक्षण

21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से किसानों के धान की खरीदी करने के दिए निर्देश
– किसानों को नहीं होनी चाहिए असुविधा
– धान उपार्जन केन्द्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
राजनांदगांव 26 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़, तिलईरवार, महाराजपुर, कोहका का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने धान उपार्जन केन्द्रों में संधारित पंजी, प्रतिदिन की धान खरीदी का अवलोकन किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान तौलाई, पेयजल, छांव, बैठक व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से किसानों के धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने किसानों से धान उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आद्र्रतामापी यंत्र के माध्यम से धान में नमी की जांच करते हुए गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी करने के लिए कहा। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में धान के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान