Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी से संतोष हुए संतुष्ट

किसान संतोष को कर्ज लेने से मिली मुक्ति
– खेती-किसानी कार्य में नई तकनीक और आधुनिक खेती करने के लिए अपने खेत में कराएंगे बोर खनन
– किसान श्री संतोष का दोहरी फसल लेने का विचार
– किसानों के प्रति संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 26 नवम्बर 2025। समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के कारण किसानों को उनकी मेहनत का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। किसान उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए नई तकनीक और आधुनिक खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिला है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भेंड़ीकला के किसान श्री संतोष देवांगन धान उपार्जन केन्द्र गठुला में 42 क्विंटल धान बिक्री करने पहुंचे थे। किसान श्री संतोष ने बताया कि उनके पास 7 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें वे धान की फसल लेते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी नीति से धान खरीदने और समय पर राशि मिलने से उन्हें अन्य जगहों से उधार एवं कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ी है।     पिछले वर्ष की राशि से आसानी से उनका आजीविका चली है। इस वर्ष धान बिक्री की राशि से खेती किसानी कार्य में नई तकनीक और आधुनिक खेती करने के लिए अपने खेत में बोर खनन करने का विचार किया है, जिससे वे दोहरी फसल लेंगे। किसान श्री संतोष ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र गठुला में किसानों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। सही समय पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हुआ है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से तेज गति और पारदर्शी तरीके से धान की तौलाई से उनके समय की बहुत बचत हुई। खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छांव और विश्राम करने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। धान खरीदी प्रक्रिया में पादर्शिता और किसानों के प्रति खरीदी केन्द्रों में संवेदनशीलता से विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे धान खरीदी नीति से बहुत संतुष्ट है। किसान श्री संतोष ने किसानों के प्रति संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान