Ro no D15139/23

समय-सीमा बैठक : विकास कार्यों और योजनाओं पर कलेक्टर ने दिए निर्देश

रजत महोत्सव पोर्टल पर प्रविष्टि अपलोड करने विभागों को निर्देश

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि रजत महोत्सव पोर्टल पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों, 25 वर्षों की उपलब्धियों और जनसहभागिता से जुड़ी प्रविष्टियाँ अपलोड की जाएं।

अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं को जागरूक करने पर जोर

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आगामी जनवरी माह में धमतरी जिले में भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी। यह कई वर्षों बाद जिले में होने जा रही है। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में पात्र युवाओं को पंजीयन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।

पंचायतों की आय वृद्धि और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने पर बल

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव को पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए कर वसूली करने तथा बड़े ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों पर विशेष सफाई व्यवस्था करने कहा।

शिक्षा विभाग को पुस्तक वितरण और तिमाही परीक्षा की तैयारी के निर्देश

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों को समय पर पुस्तक वितरण और आगामी माह के प्रथम सप्ताह से तिमाही परीक्षा शुरू कराने कहा।

वन विभागीय प्रकरणों के त्वरित निराकरण की अपील

वनमंडलाधिकारी श्री जाधव श्रीकृष्ण ने कहा कि विभागीय अधिकारी यदि समस्याओं के समाधान हेतु संपर्क करेंगे तो जिला स्तर से संबंधित कार्यों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल होगी

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2027 में भारत की जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का होगा जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा। एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ नगरपालिका को समय पर जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना पर जोर

कलेक्टर ने विद्युत विभाग को बड़े विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत घरों पर सोलर पैनल लगाने की कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने बताया कि 3 किलोवाट का यूनिट लगाने से 1-2 वर्ष में ही लागत की राशि वापस हो जाती है।

किसानों को विविध फसलों की खेती हेतु प्रेरित करने निर्देश

कृषि अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे कृषि चौपाल आयोजित कर किसानों को ऑयल पाम, औषधीय पौधे, दलहन, तिलहन और मक्का जैसी फसलों की खेती के लिए जागरूक और प्रोत्साहित करें।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल