Ro no D15139/23

सस्ता, सुलभ एवं बेहतरीन विद्युत आपूर्ति का माध्यम बना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

कृषक बसंत लाल साहू के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है सौर ऊर्जा की बिजली

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना निम्न और मध्यम वर्गीय अनेक हितग्राहियों एवं आम नागरिकों के लिए सस्ता, सुलभ एवं बेहतरीन विद्युत आपूर्ति का माध्यम बन गया है। कम खर्च में बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने की दृष्टि से शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केन्द्र सरकार की मंशानुरूप हितग्राहियों एवं आम नागरिको के लिए अत्यंत कारगर एवं बहुपयोगी साबित हो रहा है। इस योजना के फलस्वरूप केन्द्र एवं राज्य शासन के सहयोग से बहुत ही कम लागत में अपने घर में 03 किलोवॉट का सोलर पावर प्लांट लगाने के उपरांत वर्तमान में उसे मिल रहे बेहतरीन सुविधा से जिले के बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पलारी के कृषक श्री बसंत लाल साहू ने इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की।

किसान बसंत लाल ने बताया कि अपने घर में सोलर प्लेट लगाने के पश्चात् बहुत ही कम खर्च में बेहतर सुविधा मिलने से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अत्यंत किफायती एवं फायदेमंद साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने घर में सोलर प्लेट लगाने के पूर्व परपंरागत माध्यम से बिजली के उपयोग करने पर सोलर प्लेट की तुलना में बहुत अधिक लागत आता था। लेकिन अपने घर में सोलर प्लेट लगाने के बाद उसे बहुत ही कम खर्च में बेहतर विद्युत सुविधा प्राप्त हो रहा है। इस तरह से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उनके लिए अत्यंत उपयोगी एवं कम लागत में बेहतर विद्युत सुविधा प्राप्त करने का सबसे कारगर माध्यम बन गया है।

कम खर्च में आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सराहना करते हुए कृषक श्री बसंत लाल साहू ने इस योजना को अपने जैसे अनेक निम्न, मध्यम वर्गीय कृषकों एवं आम नागरिकों के लिए उपयोगी बताया है। किसान उन्होंने बताया कि उनका परिवार खेती, किसानी के माध्यम से जीवन यापन करने वाले निम्न मध्यमवर्गीय कृषक परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि अपने घर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर पैनल लगाने के पूर्व उनके परिवार को विद्युत आपूर्ति के लिए केवल परपंरागत माध्यम पर ही आश्रित रहना पड़ता था। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी लिने के पश्चात् उन्होंने कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी बालोद में पहुँचकर अपने घर में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन जमा किया था। इसके पश्चात् विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप 03 मार्च 2025 को उनके घर में सोलर पैनल लगाया। उन्होंने बताया कि सोलर प्लेट लगाने हेतु कुल 01 लाख 40 हजार रूपये की राशि जमा किया था। इस कार्य के लिए उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा कुल 78 हजार रूपये एवं राज्य सरकार के द्वारा 30 हजार रूपये का अनुदान भी प्रदान किया गया है। आज उनके घर में सोलर प्लेट लगने से पंखा, कूलर के उपयोग एवं पेयजल आपूर्ति तथा समुचित मात्रा में प्रकाश व्यवस्था हेतु पर्याप्त एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

किसान श्री बसंत लाल साहू ने कहा कि इस तरह से केन्द्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजना के फलस्वरूप उनके घर में सोलर प्लेट लगने से उसे बहुत ही कम खर्च में बेहतर एवं कारगर विद्युत सुविधा प्राप्त हो रही है। उन्होंने आम जनता के हित में इस योजना को शुरू कर किफायती दर में विद्युत व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की राज्य सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल