Ro no D15139/23

कलेक्टर ने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अत्यधिक वर्षा की संभावना होने पर नदी किनारे बसे गांव वालों को तत्काल सूचना दें
नगर सेना के अधिकारी को वोट, गोताखोर, रस्सी सहित जरूरी सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश
जल संसाधन विभाग को पानी का स्तर बढ़ने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश
मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को गंभीरता करने के निर्देश
सभी विभागीय कार्य ई आफिस के माध्यम से ही होगा

जशपुरनगर 9 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर बरसात को देखते हुए बाड़ आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड़ में रहने के निर्देश दिए हैं नदी नाले में अत्यधिक जल भराव की स्तिथि में तत्काल गांव वालों को सूचना देने के लिए कहा।
उन्होंने इसके लिए गांव के सरपंच, सचिव, कोटवार, रोजगार सहायकों को सूचना देकर जानकारी देने के भी निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने नगर सेना के अधिकारी को बाढ़ आपदा से बचाव के लिए वोट, गोताखोर, रस्सी और बचाव के लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को डेम में ज्यादा पानी भरने पर गांव वालों को तत्काल सूचना देने और सायरेनशर बजाने के निर्देश दिए हैं।
नदी किनारे बसे गांव वालों को अलर्ट मोड़ में रहने के लिए कहा गया है। विधुत विभाग के अधिकारियों को बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल सुधारने के भी लिए कहा गया है।
तेज बारिश और बहाव के कारण पूल पुलिया सड़क क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल सुधारने के भी निर्देश लोक निर्माण विभाग ,राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दिए है ताकि आमजन का आवागमन बाधित न होने पाए ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कहा कि अब से सभी शासकीय कार्य ई ऑफिस के माध्यम से ही संचालित होंगे कोई भी दस्तावेज और नस्तियों को ई ऑफिस से ही भेजने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी काम आफलाइन नहीं होगा सभी कार्य ई ऑफिस के माध्यम से ही किया जाएगा।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा को गंभीरता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थल पर जाकर कार्यों की प्रगति की जानकारी ले और फोटो अपलोड करने के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर लगाने के रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 14 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को…

    Read more

    मतदान के लिए जागरूक करने जिला नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 14 अगस्त 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!