Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन

वर्षा जल से सड़कों के कटाव, रोड ब्लॉक होने पर करें त्वरित कार्रवाई- कलेक्टर
यातायात नियमों के पालन के लिए चलाया जाएगा व्यापक जागरूकता अभियान

जशपुरनगर 08 जुलाई 2025/ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए जिले में यातायात संबंधी व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चालन में सुरक्षा के मानकों को पालन कराने के लिए परिवहन विभाग को परिवहन जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ अच्छी तरह ड्राइविंग परीक्षा लेने के उपरांत ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में ओवरलोड ट्रकों, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने वालों, सीट बेल्ट ना लगाने वालों पर कार्रवाई तीव्र करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ट्रैक्टर चालकों को बिना लाइसेंस चालन ना करने देने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे वाहन जिनमें रिफ्रेक्टिव पैनल या रेडियम ना लगे हों उन पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाते हुए रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाने के निर्देश दिए। बांस, रॉड या ऐसी कोई भी समाग्री जो गाड़ी के बाहर  निकली हुई हो उस पर संकेतक लगाकर ही वाहन चलाने हेतु लोगों को जागरूक करने को कहा।
कलेक्टर ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिले के सभी दुर्घटना संभाव्य क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा करते हुए दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए उन्होंने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा हेतु रोड साइन बोर्ड, रम्बल स्ट्रीप, स्टॉपर, क्रेस बैरियर, लाइटिंग, रेडियम स्ट्रीप, बस स्टॉप लाइन, सोलर ट्रैफिक बिलंकर, ब्लैक स्पॉट बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड आदि लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नगरीय क्षेत्रों में ओवरस्पीडिंग के कारण हादसों की संभावना को रोकने के लिए जगह चिन्हांकित कर स्पीड ब्रेकर या रम्बल स्ट्रिप स्थापित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों के कटाव, रोड ब्लॉक, जलभराव, पॉटहोल आदि की आपात स्थिति होने पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने राहवीर योजना अंतर्गत स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण की भी जानकारी ली। इस अवसर पर एएसपी अनिल सोनी, एसडीएम ऋतुराज बिसेन, नंद जी पांडे सहित स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 14 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को…

    Read more

    मतदान के लिए जागरूक करने जिला नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 14 अगस्त 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!