Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नागरिकों के राशनकार्ड, पानी, बिजली, आय, जाति, निवास के आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश

कलेक्टर ने सुशासन तिहार के आवेदनों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री किसी भी गांव में आकस्मिक निरीक्षण करके लोगों के आवेदनों की जानकारी लेंगे
जशपुरनगर 07 मई 2025/कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर सुशासन तिहार के प्राप्त और निराकृत आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समाधान कारक निराकरण करने के निर्देश दिए।
            कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का किसी भी शिविर और गांव में आकस्मिक निरीक्षण करने हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इस दौरान वे हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, राजस्व विभाग के प्रकरण फवती, नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, आय, जाति, निवास के निराकरण प्रकरणों की स्थिति की जानकारी और अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को अपने विभाग के सभी पैरामीटर का परीक्षण करने के लिए कहा और जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, वन मंडलाधिकारी श्री शशि कुमार और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
           समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विद्युत विभाग को नया कनेक्शन, खंभा की मांग और ट्रांसफार्मर की मांगों का भी निराकरण करने के लिए कहा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को राशनकार्ड बनवाने, नाम का विलोपन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के कार्य को करने के लिए कहा है। और हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
            कलेक्टर ने जिला पंचायत के अंतर्गत मजदूरी भुगतान के प्रकरणों का भी निराकरण करने के और किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को संस्थागत प्रसव, सिकल सेल, टीकाकरण सहित मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के लंबित प्रकरणों जिले के बिगड़े हैंड पंप को सुधारने के निर्देश दिए हैं। किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज की उपलब्धता करने के लिए कहा हैं। कलेक्टर ने साप्ताहिक समय की बैठक में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के जिले के लक्ष्य के बारे संबंध में जानकारी ली और बच्चों का प्राथमिकता से जन्म प्रमाण बनवाने के निर्देश दिए हैं। और जिनकी मृत्यु हो चुकी उनका मृत्यु प्रमाण बनवाने के लिए कहा हैं। कलेक्टर ने बैठक में धरती आबा जनजाति उत्कर्ष योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को जल शक्ति योजना, घरेलू विद्युत कनेक्शन, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आयुष्मान योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग को किसानों को बकरी पालन, मुर्गी पालन और पशुपालन विभाग की योजनाओं से
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश के मात्र 3 दिन भीतर बच्चों को मिली क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस भैंसामुड़ा गांव के खिलाड़ियों को मिला नया संबल, उभरेंगी क्रिकेट प्रतिभाएं

      जशपुरनगर 06 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तिहार के दौरान 03 मई को दिए गए निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए प्रशासन ने आज ग्राम भैंसामुड़ा गांव के…

    Read more

    उच्चतम न्यायालय में समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026” का होगा आयोजन आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से होगा मामलों का निराकरण 21 अप्रैल से जारी है समाधान अभियान

     जशपुरनगर 06 मई 2026/ न्याय को सरल, सुलभ एवं जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप