Ro no D15139/23

बिना विक्रय दस्तावेज के प्रतिबंधित दवाओं को बेचने पर हुई कार्रवाई

रायपुर, 10 जनवरी 2025/ मुख़्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आज विभिन्न दवा दुकानों की जांच की गई। संयुक्त टीम ने 25 मेडिकल स्टोर्स पर जांच कर कार्यवाही की गई। यह जांच नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने के लिए की गई। इस जांच कार्यवाही में 12 औषधि निरीक्षक और पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों की 14 सदस्यीय टीम शामिल हुई। जांच में 11 दुकानों से नारकोटिक औषधियाँ बरामद की गईं, जिनमें विक्रय दस्तावेज नहीं पाए गए। संबंधित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

इन मेडिकल स्टोर्स पर हुई कार्यवाही

सुमित मेडिकल स्टोर्स, पचपेडी नाका, मां भावनी मेडिकल स्टोर्स, गुढियारी,गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढियारी, रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना, सत्कार मेडिकल स्टोर्स, फाफाडीह, मास्टर मेडिकल स्टोर्स, फाफाडीह, सागर मेडिकल स्टोर्स, बीरगांव, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स, खरोरा, छाया मेडिकल स्टोर्स, भैसा आरंग, श्री राम मेडिकल स्टोर्स, कौलाशपुरी टिकरापारा, ऋषि मेडिकल स्टोर्स, संतोषी नगर साथ ही अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पाई गई। जिन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही 2 दिसम्बर 2024 को जिले में की गई 30 दुकानों की संयुक्त जांच का हिस्सा है, जिसमें 2 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किए गए थे और 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे। साथ ही जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    हरित विकास और ग्रामीण आजीविका की अनूठी पहल

    वीबी-जी रामजी के तहत एक ही स्थल पर लगे 1717 नाशपाती के पौधे   *फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट