Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

पात्र हितग्राहियों के जल्द बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड– कलेक्टर

रायपुर, 24 जून 2025 – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने कहा कि सीमांकन, त्रुटि सुधार, अविवादित नामांतरण, पात्र खसरे का बटांकन जैसे प्रकरणों को प्राथमिकता में लेकर त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी प्रकरण राजस्व कार्यालयों में अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए।

कलेक्टर ने आरसीसी (राजस्व न्यायालय) और पंचायत स्तर के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को इनका शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “राजस्व प्रकरणों का त्वरित समाधान आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है, यह शासन की प्राथमिकता है।”

कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिला स्तरीय कॉल सेंटर, हेल्पलाइन, जनदर्शन में लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को इनके शीघ्र निराकरण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, श्रीमती निधि साहू, श्री उमाशंकर बंदे, सुश्री अभिलाषा पैकरा, श्री मनीष मिश्रा, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, एएसपी श्री लखन पटले सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    खाद्य मंत्री  बघेलआज दोपहर एक बजे ग्रेन एटीम का करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ

      राज्य के तीन स्थानों में होगा शुरू रायपुर,8 अगस्त 2026/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल आज 8 अगस्त को दोपहर एक बजे अन्नपूर्ति ग्रेन…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन