Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में निर्माणाधीन भवन कार्यों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

कंपोजिट बिल्डिंग, एसडीएम और तहसील कार्यालय, मंच, पुराने छात्रावास भवन जीर्णोद्धार कार्य से लोगों को एक ही स्थान में मिलेगा सभी ऑफिस की सुविधा

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में निर्माणाधीन  कलेक्टोरेट सयुंक्त जिला कार्यालय (कंपोजिट बिल्डिंग) एसडीएम और तहसील कार्यालय भवन निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ड्राइंग डिजाइन के अनुसार निर्माण निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा एवं ठेकेदार को दिए। इसके बाद डॉ कन्नौजे ने खेलभांठा मैदान में निर्माणाधीन मंच निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कंपोजिट बिल्डिंग, एसडीएम और तहसील कार्यालय, मंच, पुराने छात्रावास भवन जीर्णोद्धार कार्य से लोगों को एक ही स्थान में सभी ऑफिस की सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ​बलौदाबाजार, पलारी और सिमगा के 30 से अधिक गांवों में शेड-सह-चबूतरा निर्माण को मंजूरी हर केंद्र को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये

    ​ ​रायपुर,10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ सरकार ने बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण अंचलों में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किसान हितैषी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Read more

    ​नारायणपुर का नया सवेरा: ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

      ​ रायपुर, 10 जुलाई 2026/बस्तर अंचल का नारायणपुर जिला आज बदलाव की एक जीवंत मिसाल बनकर उभर रहा है। कभी विकास की कड़ियों से कोसों दूर दिखने वाले इस…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध