Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बरमकेला, साल्हेओना, बरगांव, कंचनपुर में जल आवर्धन के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने सभी ठेकेदारों को काम मे तेजी लाने और श्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने जल शुद्धिकरण और टंकी के आसपास फैले गंदगी को सफाई करने और अहाता निर्माण करने के निर्देश दिए

डॉ संजय कन्नौजे ने पाइप लाइन बिछाने के बाद उसे अच्छे से कांक्रीटीकरण करने के निर्देश दिए

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का आकस्मिक अवलोकन किया, जिससे कई सालों से बंद पड़े जल आवर्धन जल योजना के कार्यों में जल्द से जल्द कार्य पूर्ण होने की सम्भावना बढ़ गई है।

कलेक्टर ने बरमकेला में जल शुद्धिकरण और टंकी के निरीक्षण के दौरान वहां आसपास फैले गंदगी फैले को सफाई करने और चारो तरफ अहाता निर्माण कराने के साथ साथ जल्द से जल्द काम प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बरमकेला शहर के अंदर चल रहे पाइप लाइन कार्य का निरीक्षण करते हुए डॉ संजय कन्नौजे ने पाइप लाइन बिछाने के बाद उसे अच्छे से कांक्रीटीकरण करने के निर्देश दिए ताकि आने जाने वाले वाहनों को दिक्क़तो का सामान ना करना पड़े। बरगांव, कंचनपुर में बन रहे सरिया अमृत मिशन 2.0 योजना और समूह जल प्रदाय योजना से बन रहे इंटेक का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने ठेकेदार को काम मे तेजी लाने और श्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साल्हेओना में चल रहे समूह योजना के तहत जल शुद्धिकरण सयंत्र के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उसे भी जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिए। दौरे में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, एसडीओ बी एल खरे, सरिया सीएमओ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सुनवाई-कई मामलों का हुआ निराकरण

    मलार समाज ने ओबीसी में शामिल होने सौंपा आवेदन   रायपुर, 10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में आज विभिन्न जिलों से प्राप्त गंभीर शिकायतों और आवेदनों पर एक…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

    *हर माह वीडियो आधारित निरीक्षण से गड्ढों, दरारों और पॉटहोल की होगी पहचान, त्वरित मरम्मत की बनेगी कार्ययोजना* रायपुर, 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध