Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने भटगांव और बेलटिकरी के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने बच्चों को कहा, रिजल्ट में सुधार लाने और कैरियर बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करें

कलेक्टर ने बच्चों को प्रथम श्रेणी में परीक्षा परिणाम लाने के लिए मोटिवेट किए
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे गुरूवार को बिलाईगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने भटगांव, बेलटिकरी के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को इस वर्ष में अच्छे से पढ़ाई कर सभी को प्रथम श्रेणी परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को कहा कि वे अपने समय का उपयोग कर इस सुनहरे समय को कैरियर बनाने में समर्पित करें। वहीं भौतिकी, रसायन, गणित, अंग्रेजी सहित सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे निरंतर सरल ढंग से बच्चों को पढ़ाएं और कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके लिए अतिरिक्त कक्षा लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को किसी टॉपिक समझ नहीं आने पर अपने ऐसे दोस्त जो अच्छा जानता हो उससे भी उस टॉपिक को समझने के लिए कहा। कलेक्टर ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर पाठ्यक्रम के प्रश्न भी हल करने के लिए दिए। वहीं बच्चों से डॉक्टर बनने के लिए नीट की परीक्षा देने जैसे पूछकर और जानकारी देकर कैरियर के बारे में भी संबंधित पढ़ाई करने के लिए भी मार्गदर्शन दिए। कलेक्टर ने सभी बच्चों को कहा कि वे पिछले 5 वर्षों के परीक्षा में आए प्रश्नपत्रों का हल नियमित कर पढ़ाई करें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, नोडल अधिकारी सेजेस नरेश चौहान, बीईओ सत्यनारायण साहू आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    रायपुर, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ आगमन शुरू हो गया है, जिससे प्रदेश में खेल उत्सव का माहौल बन गया…

    Read more

    एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं साप्ताहिक मातृशक्ति चिकित्सा सेवा केंद्र का होगा आयोजन-बोड़ला में भव्य शुभारंभ

    *हिन्दू संगम बोड़ला में 25 मार्च को स्वास्थ्य शिविर का महाकुंभ* *कवर्धा,दुर्ग,रायपुर-बिलासपुर के दिग्गज सुप्रसिद्ध एवम अनुभवी डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जाँच ; माताओं और बहनों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सुविधा…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?