Ro no D15139/23

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं- कलेक्टर डॉ सिंह

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की बैठक
रायपुर 21 जनवरी 2025/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा कि जिन नोडल अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करें। नगरीय एवं त्रिस्तरीय चुनाव के अंतर्गत आने वाले शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता का पूर्णरूप से पालन करें।

मतदान तिथि के पूर्व ही सारे मतदान केंद्रों में साफ़ सफ़ाई अवश्य करवा लें, इसके अलावा बिजली की व्यवस्था, पंखे चालू हालत में रहे, बिजली के बोर्ड, प्लग बटन चालू हालत में रहें, जिससे वेब कास्टिंग आसानी से हो सके। यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदान केन्द्र में दो द्वार हों। वहां अन्य मूलभूत सुविधा मुहैया कराएं।
कलेक्टर ने व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान दलों के रुकने हेतु आधारभूत सुविधाएँ जैसे कि मोमबत्ती, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, माचिस, बाल्टी, मग, हैण्डवाश, पीने के पानी के लिए मटका, मेडिकल किट आदि व्यवस्था सुनिश्चित करवा लें। श्री सिंह ने कहा कि यह ध्यान रखें कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित हो। एक पिंक बूथ बनाया जाएगा जिसे पूरी तरह महिलाएं संचालित करेंगी, इसे तय कर आवश्यक सुविधा मुहैया कराएं। कलेक्टर ने आचार संहिता के दौरान कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों और निर्वाचन संचालन के लिए प्रकाशित पुस्तकों को ध्यान से पढ़े। निर्वाचन कार्यों को सफल संपादन के लिए लगने वाले मानव संशाधन को सुनिश्चित कर लिया जाये ताकि आपातकालीन पर हमारे पर पर्याप्त मानव संशाधन हो। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश  मिश्रा, एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन

    मुख्यमंत्री निवास नया रायपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का पहला लोकपर्व हरेली*   *खेती-किसानी, लोक परंपराओं और ग्रामीण जीवन की दिखेगी जीवंत झलक*   *गेड़ी, पारंपरिक…

    Read more

    श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता

    बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल