Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पावर लिफ्टर किशन को दी 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता  अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मिला सहयोग दिव्यांग खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं 1 स्वर्ण, 1 कांस्य सहित 6 राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक

रायपुर, 4 मई 2026। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक प्रदान कर आर्थिक सहयोग दिया।

किशन लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर आगरा में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा फरीदाबाद में कांस्य पदक अर्जित किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य स्तर पर 6 स्वर्ण पदक जीता और प्रदेश का नाम रौशन किया है।

वर्तमान में  किशन लाल आगामी अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए नियमित अभ्यास भी कर रहे हैं। किशन लाल ने बताया कि उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, संतुलित आहार, खेल उपकरण, यात्रा एवं पंजीयन शुल्क सहित विभिन्न आवश्यकताओं पर पर्याप्त व्यय की आवश्यकता होती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ न होने के कारण वे इन सभी खर्चों को स्वयं वहन करने में असमर्थ हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा जिले के दिव्यांग साथियों को हम हर क्षेत्र में सशक्त बनाना चाहते हैं। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।

उन्होंने श्री किशन लाल को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई