Ro no D15139/23

स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण हेतु धरती आबा ग्रामों में विशेष अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का करें त्वरित निराकरण – कलेक्टर
राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 22 जुलाई 2025/ राजस्व विभाग की समीक्षा हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए इनके त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। निर्धारित समय सीमा से बाहर प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के लिए कहा।
उन्होंने आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतनीकरण, किसान किताब प्रविष्टि की स्थिति, अविवादित नामांतरण, नक्शा अद्यतनीकरण, फौती नामांतरण, अविवादित नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, ई नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्ती के मामलों पर विस्तृत चर्चा की। सभी कार्यों को समय अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण हेतु धरती आबा योजनान्तर्गत संचालित शिविरों के माध्यम से ऐसे गांवों में विशेष अभियान संचालित कर शत प्रतिशत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजनान्तर्गत किये गए कार्यों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमि आबंटन की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी पर त्वरित कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। भारतमाला परियोजना परियोजना के तहत भू अर्जन के मामलों एवं मुआवजा के प्रकरणों हेतु विशेष शिविरों द्वारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों हेतु भू अर्जन और मुआवजा वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी का निराकरण जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूअर्जन प्रक्रिया पूर्ण होने उपरांत तुरंत भू नक्शा ऑनलाइन अपडेट करवाने को कहा।
कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों को 3 माह का राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएमओं को 31 जुलाई तक इसे पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व न्यायालयों के नोटिस की तामीली के संबंध में स्थिति की प्रकरणवार जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को समय पर तामीली सुनिश्चित कराने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, नंद जी पांडेय, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, प्रशांत कुशवाहा सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत