Ro no D15139/23

कलेक्टर ने दिए दण्डाधिकारी जांच के निर्देश

*7 दिन में रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश*

रायपुर, 24 नवंबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने विकासखण्ड बगीचा के भीतघरा (ग्राम गवासी) छात्रावास में हुई छात्रा की आत्महत्या की घटना की गंभीरता को देखते हुए दण्डाधिकारी जांच के लिए एक समित‍ि गठित की है। कलेक्टर ने समिति को निर्देशित किया है कि वह 7 दिवस के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत छात्रा ने 23 नवंबर 2025 को छात्रावास के स्टडी रूम में आत्महत्या कर ली थी। घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए समिति का गठन किया गया है l

समिति में अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बगीचा को अध्यक्ष बनाया गया है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा, मण्डल संयोजक बगीचा तथा परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास दुलदुला समिति के सदस्य होंगे।

इसके अतिरिक्त समिति में श्रीमती रमावती सिंह, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत), आईसीपीएस जशपुर तथा श्री चैतन राम यादव, परामर्शदाता, आईसीपीएस जशपुर को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

समिति को निम्न बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं l
छात्रा की मृत्यु के कारणों का विस्तृत परीक्षण, छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था व उसमें संभावित चूक या लापरवाही की पहचान,
घटना किन परिस्थितियों में घटी,
जांच अधिकारी आवश्यक समझें तो अन्य बिंदु भी शामिल कर सकेंगे, भविष्य के लिए सुरक्षा व सुधार संबंधी सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….