Ro no D15139/23

स्वसहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 01 जुलाई 2025/ पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में कलेक्टर ने दुलदुला ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम के तहत विकसित करने के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। इसके तहत गांव में वेस्ट पार्क निर्माण, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यों आदि के प्रबंधन, संचालन एवं निर्माण योजना पर चर्चा की गई।
कलेक्टर ने ग्रामीण सचिवालयों के नियमित संचालन पर जोर देते हुए नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से सचिवालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित निरीक्षण ना करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सचिवालयों में प्राप्त आवेदनों पर निराकरण की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी आवेदनों का समाधानकारक निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वसहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों को बढ़ाकर समूहों की महिलाओं के आर्थिक संबल को प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही समूह गठन एवं उनके बैंक लिंकेज कार्य को भी तीव्र गति से संचालित करने को कहा। मनरेगा योजनांतर्गत समयानुसार भुगतान, कार्यों की जियो टैगिंग, सेग्रिगेशन शेड निर्माण, समाजिक अंकेक्षण आदि कार्यों को पूर्ण करने को कहा। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत कार्यों की पूर्णता की गति बढ़ाने के लिए निर्देश दिए।
पीएम जनमन योजनांतर्गत आवास निर्माण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर ने आवास मित्रों, पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक लेकर आवास निर्माण के कार्य को तीव्र गति से बढ़ाने को कहा। अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए उन्होंने सभी शामिल ग्रामों में योजनांतर्गत आवश्यक व्यवस्था कर केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन  के डिजिटाइजेशन के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। इसके तहत हितग्राहियों के आधार सीडिंग का कार्य करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, सभी जनपद सीईओ सहित विभिन्न योजनाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रभु श्री राम कथा में श्रद्धाभाव से शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     परम पूजनीय संत चिन्मयानंद बापूजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का हो रहा दिव्य एवं भावपूर्ण वाचन रामकथा की अमृतमयी धारा में सराबोर हुआ जनमानस, कथा का रसपान करने उमड़…

    Read more

    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में

      जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 11.00 बजे किया जा…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने