Ro no D15139/23

कलेक्टर हरिस एस ने किया सान देवड़ा धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए आवश्यक निर्देश

 कलेक्टर   हरिस एस ने शुक्रवार को बकावंड विकासखंड के सान देवड़ा स्थित धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान भंडारण प्रक्रिया, समितियों से प्राप्त हो रहे धान के प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
कलेक्टर   हरिस ने विशेष रूप से  संग्रहण केन्द्र में विभिन्न समितियों से आने वाले धान के उचित रखरखाव हेतु शासन के निर्देशानुसार स्टैगिंग, धान की गुणवत्ता जांच, ड्रेनेज की व्यवस्था, चबूतरा, और तिरपाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम से धान को बचाने के लिए तिरपाल और उचित ड्रेनेज का प्रबंध सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने केंद्र में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर के इस सक्रिय निरीक्षण से संग्रहण केंद्र पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया है, जिससे आने वाले दिनों में धान खरीदी का कार्य और भी सुचारु रूप से चल सके। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी और भंडारण से जुड़ी किसी भी गतिविधि में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान हित सर्वोपरि है, इसलिए सभी व्यवस्थाएँ समय रहते और पूर्ण सावधानी के साथ सुनिश्चित की जाएँ।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल