Ro no D15139/23

जिले में अब तक साढ़े 3 लाख क्विंटल से अधिक अधिक धान की खरीदी धान उपार्जन केन्द्रों में उत्साहित किसानों की बढ़ी आमद

 छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सरगुजा जिले के 54 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू एवं तीव्र गति से जारी है। जिलेभर में किसानों द्वारा सर्वाधिक मूल्य पर धान बेचने में उत्साह देखा जा रहा है, जिससे खरीदी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी ली है।
जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक तकरीबन 353393.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में 59076 किसान पंजीकृत हैं, जिन्हें 54 उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्थाओं के माध्यम से धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आज 5 दिसंबर 2025 की तारीख में 760 किसानों ने समिति से और 315 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से कुल 1075 किसानों ने धान विक्रय के लिए कटाया।

किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं
जिले के 54 धान उपार्जन केंद्रों में बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई,नमी परीक्षण, टोकन वितरण, माइक्रो एटीएम जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी और निरीक्षण भी किया जा रहा है।

खरीदी में पारदर्शिता और सुगमता पर जोर
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक केंद्र में निगरानी समितियों की सक्रियता और डिजिटल प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। तुंहर टोकन ऐप जैसे डिजिटल माध्यमों से किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

जिले में खरीदी में और तेजी आने की संभावना
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में धान खरीदी और अधिक गति पकड़ रही है। किसानों को समर्थन मूल्य पर व्यवस्थित ढंग से धान बेचने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल