Ro no D15139/23

कलेक्टर ने 29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को किया पेंशन प्राधिकार पत्र

29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई

जगदलपुर, 31 जुलाई 2025/
 बस्तर जिले में गुरुवार को 29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को एक भावभीनी विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री हरिस एस ने स्वयं उपस्थित होकर इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समारोह में कलेक्टर श्री हरिस एस ने अपने संबोधन में कहा कि इन कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ वर्षों तक शासकीय सेवाओं में अपना योगदान दिया है, इन सभी ने जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों ने भी अपनी सेवाओं और अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक कोष-लेखा एवं पेंशन श्री कमलेश रायस्त, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय सोनवानी सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएं दीं। यह विदाई समारोह न केवल उनके सेवाकाल के सम्मान का प्रतीक था, बल्कि भविष्य के लिए एक प्रेरणा भी थी कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी से किया गया कार्य सदैव सराहा जाता है।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?