Ro no D15139/23

कलेक्टर ने धान खरीदी के दृष्टिगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली

कलेक्टर ने धान खरीदी के दृष्टिगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली

*- एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन, रकबा सुधार एवं धान बिक्री से संबंधित समस्याओं की ली जानकारी*

*- धान के उठाव में प्रगति लाने के दिए निर्देश*

*- चेक पोस्ट पर कोचियों एवं बिचौलियों के धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई रखें जारी*

*- धान के रख-रखाव एवं सुरक्षा के लिए होनी चाहिए समुचित व्यवस्था*

राजनांदगांव 24 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के दृष्टिगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन, रकबा सुधार एवं धान बिक्री से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने धान के उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। धान की एण्ट्री, भौतिक सत्यापन तथा निरीक्षण का कार्य लगातार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मिलर्स द्वारा धान के उठाव की सतर्क एप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप धान का उठाव कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के शेष दिनों में अंतर्राज्यीय सीमाओं के चेक पोस्ट पर कोचियों एवं बिचौलियों के धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रखें।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी धान उपार्जन केन्द्रों में निरंतर निरीक्षण जारी रखें। उन्होंने धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर, पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में संग्रहित धान के रख-रखाव एवं सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने एग्री स्टेक पोर्टल में रकबा सुधार एवं किसानों का नवीन पंजीयन, रकबा संशोधन के संबंध में जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, डिप्टी कलेक्टर  अनिकेत साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट