Ro no D15139/23

शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई, अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी जब्त

धमतरी, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शिकायत पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच एवं निरीक्षण किया।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून 2026 को खनिज अमला धमतरी द्वारा ग्राम सांकरा, तहसील नगरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सांकरा में किसी प्रकार का अवैध मुरूम उत्खनन कार्य संचालित नहीं पाया गया। वहीं ग्राम सांकरा के निकट ग्राम फरसिया में अवैध मुरूम उत्खनन की गतिविधि पाए जाने पर उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन (टायर माउंटेड) को जब्त किया गया।

विभाग द्वारा जब्त मशीन के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने आमजन एवं संबंधित व्यक्तियों से बिना वैध अनुमति मुरूम के उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण नहीं करने की अपील की है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक कुल 181 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 49 लाख 24 हजार 330 रुपये की शास्ति राशि जमा कराई गई है।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा अवैध मुरूम उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए सतत निगरानी और कार्रवाई जारी है

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता