Ro no D15139/23

नेशनल लैक्रोस फेडरेशन कप में सहभागिता पर रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों का कलेक्टर ने किया सम्मान

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ
   नेशनल लैक्रोस फेडरेशन कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाने वाले रायगढ़ जिले के 26 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा खेल प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास हेतु जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कलेक्टर   चतुर्वेदी ने कहा कि खेल न केवल अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं। जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव ने जानकारी दी कि नेशनल लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं जम्मू-कश्मीर लैक्रोस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल लैक्रोस फेडरेशन कप का आयोजन कटरा (जम्मू-कश्मीर) में 5 से 7 दिसंबर 2025 तक किया गया। प्रतियोगिता में देशभर की 16 क्वालिफाइड टीमों ने सहभागिता की, जिसमें छत्तीसगढ़ की पुरुष एवं महिला टीमों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला टीम में रायगढ़ जिले के खरसिया एवं पुसौर विकासखंड की 13 बालिकाएँ, जबकि पुरुष टीम में 13 बालक खिलाड़ी शामिल थे। जिले के खिलाड़ियों की तैयारी में एनटीपीसी लारा का विशेष योगदान रहा, जिसने खेल किट, पंजीयन शुल्क तथा आर्थिक सहयोग प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टीम की सफलता में कोच श्री देवअवतार चौधरी, श्री राजनारायण प्रधान एवं कुमारी मेनका यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री जीवन नायक, व्यायाम शिक्षक श्री युवराज चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध