Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

716 गर्भवती माताओं की हुई निःशुल्क जांच, उच्च जोखिम गर्भावस्था पर विशेष ध्यान
  राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत ने बताया कि अभियान के अंतर्गत माह की 9 एवं 24 तारीख को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक स्वल्पाहार प्रदान कर संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया गया। शिविर में प्रत्येक गर्भवती महिला की हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, सिकलिन, मलेरिया, एचआईवी सहित आवश्यक जांच की गई। साथ ही वजन, ऊंचाई मापन, आयरन व कैल्शियम टैबलेट वितरण किया गया तथा महिला चिकित्सकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से शरीर की स्वच्छता, पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व को लेकर विशेष काउंसलिंग की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रंजना पैंकरा ने बताया कि शिविर के दौरान उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें निजी एवं शासकीय सोनोग्राफी केन्द्रों में निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। गर्भवती महिलाओं को लेबर रूम एवं ऑपरेशन थियेटर का भी अवलोकन कराया गया, जिससे प्रसव संबंधी भय एवं तनाव को कम कर उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत रायगढ़ जिले में कुल 716 गर्भवती माताओं की जांच की गई। जिसमें लैलूंगा विकासखंड से 57, पुसौर से 164, चपले से 56, तमनार से 55, धरमजयगढ़ से 218, लैलूंगा से 50 एवं घरघोड़ा से 116 गर्भवती माताएं शामिल थी।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम