Ro no D15139/23

मैनपाट में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

अनुपस्थित, पलायन एवं मृत मतदाताओं की पहचान कर त्रुटि रहित डिजिटलाइजेशन के निर्देश

   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   विलास भोसकर ने आज मैनपाट विकासखण्ड के सपनादर, कुनिया  और कुदारीडीह ग्राम में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026)  कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए बीएलओ एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता की फोटो केवल तभी ली जाए जब पहचान फोटो के आधार पर सुनिश्चित नहीं हो पा रही हो, अन्यथा फोटो लेना अनिवार्य नहीं है। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची के शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि अनुपस्थित, पलायन कर चुके तथा मृत्यु हो चुके मतदाताओं की सटीक पहचान कर उनकी प्रविष्टियों को नियमानुसार अद्यतन किया जाए, ताकि मतदाता सूची पूर्णतः त्रुटिरहित तैयार किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि पात्र नए मतदाताओं को जोड़ने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने का कार्य गंभीरता और पारदर्शिता से किया जाए।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को लक्षित समयावधि में पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने तथा प्रत्येक घर-घर सत्यापन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री रामसिंह ठाकुर, जनपद सीईओ कुबेर सिंह, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

      नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ