Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने मैनपाट में धान खरीदी व्यवस्था का किया निरीक्षण

किसानों से धान खरीदी व्यवस्था पर लिया फीडबैक
खरीदी प्रक्रिया, टोकन वितरण और भुगतान व्यवस्था की ली जानकारी

   कलेक्टर   विलास भोसकर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल ने आज मैनपाट विकासखण्ड के आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कमलेश्वरपुर पहुंचकर धान खरीदी व्यवस्था का  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्र में मौजूद व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने पंजीकृत किसानों की संख्या, उपार्जन केंद्र में अब तक खरीदे गए धान की मात्रा, टोकन काटने की व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता, माइक्रो एटीएम संचालन, तथा नवीन संशोधन एवं पंजीयन की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान विक्रय के बाद किसानों का रकबा समर्पण नियमानुसार और समय पर कराया जाए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने खरीदी स्थल पर उपस्थित किसानों से भी संवाद स्थापित कर धान खरीदी की व्यवस्था, टोकन प्राप्ति की प्रक्रिया, तुलाई की सुविधा और भुगतान ट्रांसफर के संबंध में फीडबैक लिया। किसानों ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, टोकन प्राप्ति और भुगतान मिलने की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।
कलेक्टर श्री भोसकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी की समस्त व्यवस्थाएं पारदर्शी, सुचारू और किसान हित में संचालित हों। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए तथा खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप किसान हित सर्वोपरि है और धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं की जाएगी।
इस दौरान एसडीएम सीतापुर श्री रामसिंह ठाकुर, खाद्य अधिकारी श्री बी एस कांमठे, जनपद सीईओ श्री कुबेर सिंह, मैनपाट तहसीलदार,सीसीबी नोडल पीसी गुप्ता, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आस्था की रेल से अयोध्या धाम रवाना हुए 850 श्रद्धालु, रामलला के साथ काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन

      श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए प्रभु श्रीराम के दर्शन कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा,…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना से बदली किसान दिलीप की तकदीर

    आधुनिक कृषि यंत्रों से संवार रहे क्षेत्र की खेती धान की बेहतर आय को खेती के आधुनिकीकरण में लगाया, 28 एकड़ में पैडी ट्रांसप्लांटर से कराई रोपाई दो पैडी ट्रांसप्लांटर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ