Ro no D15139/23

कलेक्टर ने बतौली एवं सीतापुर ब्लॉक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   विलास भोसकर ने आज बतौली एवं सीतापुर ब्लॉक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026)  के अंतर्गत संचालित कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीतापुर एसडीएम   राम सिंह ठाकुर, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर   भोसकर ने ग्राम मंगारी, बालमपुर, बेलजोरा, धरमपुर एवं पेटला का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वे, गणना पत्रक फॉर्म के वितरण, संकलन तथा रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने फॉर्मों के जमा एवं डिजिटल प्रविष्टि की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्यों का शत-प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रों में मुनादी कराकर अधिक से अधिक नागरिकों को एसआईआर के गणना पत्रक फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा करने हेतु प्रेरित करें, जिससे ऑनलाइन एंट्री समय पर पूर्ण हो सके।कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए। उन्होंने आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया।
कलेक्टर श्री भोसकर ने मैदानी अमले को  कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, अतः प्रत्येक चरण को गंभीरता, पारदर्शिता और समर्पण के साथ किया जाए। उन्होंने बीएलओ को नागरिक सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुनरीक्षण कार्यों में और अधिक गति लाने के निर्देश भी दिए।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट